दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रमन सरकार की महत्वाकांक्षी संचार क्रांति योजनान्तर्गत दक्षिण बस्तर में मोबाइल तिहार बुधवार से शुरू किया गया। इस योजना के तहत निःशुल्क स्मार्ट फोन से लाभान्वित पहली हितग्राही भागबती टेकाम ने प्रभारी मंत्री केदार कश्यप से मोबाईल पर बात की। इस दौरान भागबती ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को धन्यवाद दिया।
Read More : 'प्लास्टिक फ्री' जोन पहुंचे वन मंत्री महेश गागड़ा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश
फोन पर चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री केदार ने भागबती को निःशुल्क मोबाइल के लिए बधाई दी। दन्तेवाड़ा के महात्मा गांधी वार्ड निवासी भागबती ने बताया कि पहली बार मोबाइल पर मंत्री जी से बात करते संकोच लगा। लेकिन उन्होंने मोबाइल मिलने की बधाई दी, तो झिझक दूर हो गई।
Read More : बस्तर में सुरक्षा बलों की कामयाबी पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने थपथपाई पीठ, CM रमन ने दी बधाई... नक्सलियों के शवों की मांग करने कोंटा थाने पहुंचे ग्रामीण
सेल्फी खींच खुशी का किया इजहार: नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुफ्त मोबाइल मिलते ही महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ गई। इस मौके पर भागबती टेकाम, ज्योति बैरागी समेत अन्य महिला हितग्राहियों ने स्वयं अपने मोबाइल फोन से सेल्फी खींच कर खुशी का इजहार किया।
Read More : BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, 7 IPS का हुआ तबादला... 2 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुए इधर से उधर
ट्राइबल कॉलोनी दन्तेवाड़ा निवासी दयामनी राज ने मंत्री केदार कश्यप से बात कर निःशुल्क स्मार्ट मोबाईल फोन देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। प्रभारी मंत्री ने दयामनी को निःशुल्क मोबाईल के लिए बधाई देते कहा कि यह मोबाईल हमारी सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह की ओर से आपको भेंट है।
बता दें कि दन्तेवाड़ा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 8 अगस्त से 12 अगस्त तक मोबाइल तिहार के दौरान 1100 हितग्राहियों को निःशुल्क स्मार्ट मोबाईल फोन वितरित किया जायेगा। वहीं जिले में प्रथम चरण में करीब 16 हजार हितग्राहियों को निःशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किया जायेगा।
Read More : खुशखबरी : बस्तरवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात, विशाखापट्टनम-किरंदुल स्पेशल ट्रेन 15 अगस्त से होगी नियमित... अब किराया भी लगेगा कम
loading...




एक टिप्पणी भेजें