रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग गर्भवती हो गई। किशोरी की अस्मत लूटने के आरोप में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
Read More : आंगनबाड़ी केन्द्र में मासूम के साथ हैवानियत, गंदगी करने पर सहायिका ने ढाई साल के बच्चे को गर्म चिमटे से जलाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के राजेंद्र नगर थाना इलाके की निवासी एक 13 साल की किशोरी के साथ घर के ही एक सदस्य ने दुराचार किया था। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।
Read More : ससुराल से लौटते वक्त पत्नी से हुआ झगड़ा, तो गुस्साए पति ने अपने 3 बच्चों को पुल से नदी में फेंका... तीनों की डूबकर मौत, आरोपी पिता फरार
इसके बाद जो हकीकत सामने आई उससे नाबालिग के परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों ने राजेंद्र नगर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी परिवार का ही सदस्य है। फिलहाल पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Read More : शर्मनाक : अपनी 3 साल की मासूम बेटी की अस्मत से छेड़छाड़ करता था वहशी पिता... मां की शिकायत पर आरोपी हवालात में

एक टिप्पणी भेजें