न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी का गुरूवार की शाम निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वाजपेयी की बीते दो दिनों से तबीयत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।
बता दें कि विगत 11 जून से पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी एम्स अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उनकी हालत नाजुक होने की सूचना मिलने पर पीएम मोदी एम्स पहुंचे और उनका हाल जाना। गुरूवार को एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था।
Read More : बड़ी खबर: राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित...15 अगस्त पर फहराया जाएगा केवल तिरंगा, नहीं होंगे रंगारंग कार्यक्रम
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन के मुताबिक अटलजी को दवाओं ने असर करना कम कर दिया था। गुरूवार को उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी और उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया था। एम्स में वाजपेयी को देखने बीजेपी और अन्य दलों के तमाम बड़े नेता पहुंचे।

Read More : झंडारोहण के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से नीचे गिरा तिरंगा, कांग्रेस का तंज- झंडा नहीं संभल रहा, देश क्या संभालेंगे...?
प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, धर्मेंद्र प्रधान, जीतेंद्र सिंह, राजीव प्रताप रूडी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा एम्स में लगा रहा।

एक टिप्पणी भेजें