दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दोनों जिलों दंतेवाड़ा और बीजापुर में उम्मीदवारों की घोषणा करने के साथ ही छजकां ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को पार्टी की दंतेवाड़ा जिला इकाई द्वारा 'खेत चलो अभियान' प्रारम्भ किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के बीच जाकर पार्टी के सिंबल 'हल चलाता किसान' का प्रचार किया।
यह भी पढ़िए : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी मैदान में उतरने भी तैयार !
जनता कांग्रेस जोगी ने अपनी यह कवायद दंतेवाड़ा प्रत्याशी जया कश्यप की अगुवाई में शुरू की। गीदम ब्लॉक के अंतर्गत मां तपेश्वरी की भूमि समलूर से 'खेत चलो अभियान' की शुरुआत की। बता दें कि छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी के निर्देश पर चुनाव चिन्ह को घर-घर तक पहुँचाने के लिए इस अभियान का आग़ाज़ किया गया है। माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खेतो में हल चलाया और रोपा लगाया।
Read More : जूनियर जोगी ने दिया रमनमुक्त छत्तीसगढ़ का नारा... बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी जोगी सरकार, कांग्रेस से गठजोड़ का इशारों में दिया संकेत !
इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष गंगू कश्यप ने माता की पूजा करते हुए क्षेत्र के विकास एवं किसानों के अच्छे फसल की कामना की। वहीं संभाग युवा महासचिव राहुल महाजन ने पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार बनते ही किसानों को 2500 रु प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की जाएगी।
इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष गंगू कश्यप ने माता की पूजा करते हुए क्षेत्र के विकास एवं किसानों के अच्छे फसल की कामना की। वहीं संभाग युवा महासचिव राहुल महाजन ने पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार बनते ही किसानों को 2500 रु प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की जाएगी।
Read More : बासागुड़ा मुठभेड़ की आंखों देखी : भरे बाजार फायरिंग का मंजर देख रिसर्च फेलो भी पथरा गए... फिर अपनी जान बचाने गाड़ी में ही दुबके रहे
पार्टी प्रत्याशी जया कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ खेतो में हल चलाया और ग्रामवासियों को बताया कि वह स्वयं भी किसान की बेटी है और बचपन से ही अपने खेतों में हल चलते आई है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर चलना होगा तभी छत्तीसगढ़ का विकास हो सकेगा। जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प के साथ जया ने हमेशा किसानों के साथ खड़े रहने की बात कही।
Read More : डॉ. रेणु जोगी को लेकर अजीत जोगी ने कही बड़ी बात... बोले- कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव तो उनके खिलाफ छजकां उतारेगी उम्मीदवार !
loading...



एक टिप्पणी भेजें