बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी उफान पर है और इसके बैक वाटर से मद्देड़ के पास बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। ऐसे में बीजापुर जिले का भोपालपटनम ब्लॉक टापू में तब्दील हो गया है।
बाढ़ की वजह से सड़क, पुल-पुलियों और खेतों में पानी भर गया है जिससे भोपालपटनम मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है।
यह भी पढ़िए : AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ी, 3 दिनों से हैं वेंटिलेटर पर...पीएम मोदी ने हास्पिटल पहुंच जाना हाल
यह भी पढ़िए : AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ी, 3 दिनों से हैं वेंटिलेटर पर...पीएम मोदी ने हास्पिटल पहुंच जाना हाल
बता दें कि इस इलाके में बीते कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भोपालपटनम के संड्रापल्ली व रालापल्ली क्षेत्र में बाढ़ में दो ग्रामीणों के बह जाने की भी खबर है। इसके अलावा मवेशियों के भी बह जाने की सूचना मिल रही है। लापता ग्रामीणों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Read More : बस्तर में आफत की बारिश: कांकेर में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...जगदलपुर में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...सुकमा का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ बीजापुर
Read More : बस्तर में आफत की बारिश: कांकेर में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...जगदलपुर में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...सुकमा का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ बीजापुर
बताया गया है कि भोपालपटनम के तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं और लापता ग्रामीणों को ढूंढने रेसक्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। घटना की पुष्टि SDM डीसी बंजारे द्वारा की गई है।
Read More : 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट... बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के इन स्थानों में होगी अति भारी बारिश
Read More : 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट... बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के इन स्थानों में होगी अति भारी बारिश
फोटो: चेतन कापेवार






एक टिप्पणी भेजें