सुकमा/बीजापुर @ खबर बस्तर। बारिश के चलते दक्षिण बारिश में एक बार फिर बाढ़ के हालात बन रहे हैं। सुकमा में शबरी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। उधर, बीजापुर में भी चेरपाल नाले पर पानी बढ़ जाने से गंगालूर मार्ग बंद है।
Read More : दूधमुंहीं बेटी के साथ बाढ़ में बह गई महिला, दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला शव... घर भी हो गया ध्वस्त
सुकमा में बाढ़ से जनजीवन सामान्य हुआ भी नहीं था कि शबरी नदी फिर उफान पर है। सोमवार की सुबह से शबरी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में झापरा पुल के 2-3 फीट ऊपर से पानी बह रहा है। इससे सीमावर्ती प्रांत ओड़िशा समेत कई पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। अभी भी रूकरूक कर बारिश हो रही है।
Read More : जानिए... आखिर क्या हुआ कि BEO और BRC को उतारनी पड़ी पेंट-शर्ट... जश्ने आजादी की रात पोटाकेबिन के बच्चों ने आफत में बिताई
बीजापुर में भी बारिश अभी थमी नहीं है। यहां चेरपाल नाले पर बाढ़ आ जाने से सोमवार को गंगालूर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। वहीं पोंजेर नाले का पानी भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, तिमेड़ में इ्ंद्रावती के जलस्तर में कमी आई है।
Read More : किस्सा कुर्सी का : यहां कांग्रेस की टिकट के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी... किसकी खुलेगी किस्मत, बंद कमरे में हुई रायशुमारी!



एक टिप्पणी भेजें