दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक और नक्सली वारदात की खबर आ रही है। जिले के कुआकोण्डा क्षेत्र में गुरूवार की शाम नक्सलियों ने एक पोकलेन को आग के हवाले कर दिया। कुआकोंडा थाने के हल्बारास की यह घटना बताई जा रही है।
Read More : बसों में आग लगाने के बाद 'पैसेंजर ट्रेन' थी नक्सलियों के निशाने पर.... देखिए GROUND ZERO की EXCLUSIVE तस्वीरें...
जानकारी के मुताबिक पोकलेन पाइप लाइन कार्य में लगी थी। इसी बीच ग्रामीण वेशभूषा में परम्परागत हथियारों से लैस 7-8 नक्सली मौके पर पहुंचे और काम बंद करने की धमकी देते हुए मशीन में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे जंगलों की ओर चले गए। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि कर दी है।
Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
बता दें कि सोमवार को सुकमा जिले में हुए मुठभेड़ में अपने 15 साथियों की मौत के बाद नक्सली दक्षिण बस्तर में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में बीते 24 घंटे में यह तीसरी बड़ी वारदात है।

Read More : दंतेवाड़ा में फिर नक्सली उत्पात: 3 वाहनों में आगजनी के बाद माओवादियों ने उखाड़ी पटरी... हादसे में डिरेल हुई ट्रेन, कई यात्रियों के घायल होने की खबर
बुधवार की देर शाम 2 बसों समेत 3 वाहनों में आगजनी करने के चंद घंटे बाद माओवादियों ने केके रेललाइन को निशाना बनाते रेलवे ट्रेक उखाड़ दिया था। इसके बाद पोकलेन में आगजनी की इस घटना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।
Read More : बड़ी खबर : नक्सलियों द्वारा जलाई गई बस में जिंदा जलकर खाक हो गया एक शख्स... 18 घंटे बाद बस के भीतर मिला नर कंकाल!

loading...

एक टिप्पणी भेजें