बीजापुर @ खबर बस्तर। इंसानों को एसिडिटी के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन बीजापुर जिले के खेतों को भी एसिडिटी हो गई है। ये लफ्जों का ताना-बाना नहीं बल्कि हकीकत है। दरअसल, यहां कृषि विभाग के मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला से ये बात सामने आई है।
Read More : अब नक्सलियों के खिलाफ होगी आर-पार की लड़ाई, 4 राज्यों के 7000 पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों की होगी बस्तर में तैनाती... बड़ा आॅपरेशन शुरू होने के संकेत!
विभाग के सहायक संचालक सत्यजीत सिंह कंवर के मुताबिक जिले के खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूनों से इस बात का पता चला है कि इसमें अम्ल (एसिड) की मात्रा ज्यादा है। इससे खेतों की सेहत को हल्का नुकसान होता है। परीक्षण से ये बात भी पता चली है कि नाइट्रोजन और फास्फोरस की मात्रा जिले की मिट्टी में कम से मध्यम स्तर तक है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में डेंगू ने दी दस्तक...एक बालिका पाॅजीटिव मिली, मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में पुष्टि... अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा
कृषि विभाग के मुताबिक यहां आयरन की मात्रा ज्यादा है। जहां तक पोटेशियम का सवाल है, यहां इसकी मात्रा ठीक स्तर पर है। सहायक संचालक ने बताया कि इस वित्त वर्ष में 3574 साॅइल हेल्थ कार्ड बनाने का टारगेट रखा गया है और अब तक 2421 कार्ड बन गए हैं। अब तक 2200 कार्ड का वितरण हो गया है। उन्होंने बताया कि एक सेंपल से कई किसानों के खेतों के हेल्थ कार्ड बनते है। ये हेल्थ कार्ड 883 सेंपल से बनाए गए हैं।
Read More : बाढ़ से बिखरे आशियानों तक पहुंचे भाजपाई, मंत्री के प्रतिनिधियों ने भोपालपटनम में डाला डेरा... गागड़ा को सौंपी सर्वे रिपोर्ट, मिलेगी और राहत

अम्लीयता से क्या है नुकसान : कृषि विज्ञान केन्द्र के मृदा विज्ञानी अरूण संकनी ने बताया कि जिले की मिट्टी के गुणधर्म ही ऐसे हैं कि इसमें एसिडिटी आ जाती है। उन्होंने बताया कि पौधे को मुख्य रूप से 18 प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हर पोषक तत्व को एक तय अम्लीया या क्षारीयता पर ही पौधा ग्रहण करता है। किसी पोषक तत्व के नहीं मिलने से पौधे की बढ़वार प्रभावित होती है। इस वजह से किसानों को अम्लीयता यानी एसिडिटी दूर करने के लिए खेतों में चूना डालने की समझाईश दी जाती है।
बीजापुर से पंकज दाऊद की रिपोर्ट...

एक टिप्पणी भेजें