रायपुर @ खबर बस्तर। वामपंथी अतिवाद प्रभावित छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे के लिए सरकार जल्द ही बड़ा आॅपरेशन शुरू करने जा रही है। इसी सिलसिले में 4 राज्यों से 7000 पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों को छत्तीसगढ़ बुलाया जा रहा है। इनकी तैनाती देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में की जाएगी।
Read More : नक्सलियों ने ग्राम पटेल की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, पर्चे में लिखा- गलत काम में लिप्त था
जानकारी के मुताबिक जिन राज्यों से सीआरपीएफ जवानों को छत्तीसगढ़ बुलाया जा रहा है उनमें पश्चिम बंगाल के 3, बिहार के 2, और झारखंड व उत्तर प्रदेश के 1-1 बटालियन शामिल हैं। बता दें कि इन चारों राज्यों में तैनात पैरामिलेट्री फोर्सेस की बटालियनों को हटाने का निर्णय लंबे अरसे बाद किया गया है।
Read More : नक्सली खौफ : माओवादियों ने मिक्सचर मशीन व टैंकर में की आगजनी, सड़क भी खोद डाली... 2 दिन बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दी खबर
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यह फैसला सुरक्षा बलों के उस अनुरोध के बाद किया है जिसमें छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में कैम्प स्थापित करने के लिए और बटालियनों की मांग की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के आखिर तक सीआरपीएफ के इन बटालियनों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। वहीं साल के अंत तक इन्हें बस्तर के बीहड़ों में तैनात किए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़िए : KB BIG Breaking : बीजापुर में डेंगू ने दी दस्तक...एक बालिका पाॅजीटिव मिली, मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में पुष्टि... अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा

एक टिप्पणी भेजें