न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर एनकाउंटर में 15 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। बस्तर के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में माओवादी ढेर हुए हैं। इस सफलता पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी है।
Read More : छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार...
वहीं दिल्ली प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी नक्सल ऑपरेशन में मिली कामयाबी पर जवानों को बधाई देते सेल्यूट किया है। सीएम ने नक्सल ऑपरेशन डीजी अवस्थी, आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी सुंदरराज, एसपी सुकमा अभिषेक मीणा, एसपी एसआइबी डी रविशंकर व उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
Read More : घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने खोल रखा था हथियारों का वर्कशॉप... मौके पर पहुंची फोर्स देख कर रह गई दंग, टेक्निकल कैम्प में बनता था मौत का सामान
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में नक्सलियों से खुले तौर पर कहा था कि वे पुलिस के सामने सरेंडर कर दें अन्यथा गोली खाने के लिए तैयार रहें। सीएम के इस बयान के तीसरे ही दिन सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 15 नक्सली ढेर कर दिए गए। इससे सुरक्षा बलों के हौसले भी बुलंद हैं। मुठभेड़ के बाद से क्षेत्र में सर्चिंग आॅपरेशन तेज कर दिया गया है।

Read More : बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस के साथ सफलता का परचम लहराया है। राज्य पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवान और अधिकारी बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सरगुजा की तरह बस्तर भी बहुत जल्द नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।
Read More : BIG BREAKING : नक्सल आॅपरेशंस में सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 माओवादियों को किया ढेर, हथियार भी बरामद
काबिले गौर है कि फोर्स ने सोमवार को कोंटा, गोलापल्ली और भेज्जी के जंगलों में जिस इलाके में इस आॅपरेशन को अंजाम दिया वह नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता रहा है। यहां 20-25 नक्सलियों द्वारा कैम्प किए जाने की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की टुकड़ी सर्चिंग पर रवाना हुई। पुलिस पार्टी ने नक्सली कैम्प में धावा बोला और 15 माओवादियों को मार गिराया।

Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
इधर, सोमवार की देर शाम मारे गए नक्सलियों के परिजन कोंटा थाने पहुंचे और शवों की मांग करने लगे। इनमें 100 से अधिक महिलाएं भी शामिल थीं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। फोर्स ने मौके से बड़ी तादाद में हथियार बरामद करने के अलावा मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली को भी गिरफ्तार किया है।
Read More : BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, 7 IPS का हुआ तबादला... 2 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुए इधर से उधर
loading...

एक टिप्पणी भेजें