दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बुधवार की देर शाम नक्सलियों ने कोहराम मचाते हुए बैलाडीला मार्ग पर दो यात्री बसों और एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। घटना के दूसरे दिन गुरूवार को जलकर खाक हो चुकी बस के भीतर एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई।
आगजनी की इस वारदात में एक अज्ञात शख्स की जलकर मौत हुई है। इसका खुलासा गुरूवार को मौके पर मीडिया के पहुंचने के बाद हुआ। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी थी। बस के भीतर कंकाल बन चुकी लाश के मिलने से पुलिस भी सकते में है।
Read More : दंतेवाड़ा में फिर नक्सली उत्पात: 3 वाहनों में आगजनी के बाद माओवादियों ने उखाड़ी पटरी... हादसे में डिरेल हुई ट्रेन, कई यात्रियों के घायल होने की खबर
बता दें कि राजधानी ट्रेवल्स की बस में जला हुआ शव देखा गया। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। किरंदुल एसडीओपी धीरेन्द्र पटेल के मुताबिक शव को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद ही मरने वाले के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
Read More : बसों में आग लगाने के बाद 'पैसेंजर ट्रेन' थी नक्सलियों के निशाने पर.... देखिए GROUND ZERO की EXCLUSIVE तस्वीरें...
loading...



एक टिप्पणी भेजें