न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सल आॅपरेशंस में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़, MP और महाराष्ट्र में सक्रिय माओवादी लीडर पहाड़ सिंह ने गुरूवार को दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उस पर तीनों राज्यों द्वारा कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
Read More : अब कोरबा में फटा सरकारी मोबाइल...SKY योजना के तहत बांटे गए मोबाइल में हो रहा ब्लास्ट, हितग्राहियों में दहशत
दुर्ग आईजी जीपी सिंह ने बताया कि नक्सली नेता पहाड़ सिंह ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हुई विभिन्न नक्सली वारदातों को अंजाम दिया। वह पिछले कई सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा। पहाड़ सिंह पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख रुपए की इनामी राशि घोषित कर रखी थी।
यह भी पढ़िए : IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना
पुलिस के मुताबिक पहाड़ सिंह सुरक्षा बलों पर हमला करने, हथियार लूटने, ग्रामीणों में दहशत फैलाने जैसी तमाम वारदातों में यह शामिल रहा है। आईजी जीपी सिंह के मुताबिक उसके सरेंडर करने से माओवादियों को बड़ा झटका लगेगा। नक्सल विरोधी अभियान में यह पुलिस की बड़ी सफलता है।
यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री

एक टिप्पणी भेजें