बीजापुर @ खबर बस्तर। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासन का फोकस उन 32 बूथों पर होगा जहां पिछले चुनाव में एक भी वोट नहीं पड़े थे। इन बूथों के अलावा दीगर बूथों में भी पोल परसेंट बढ़ाने की श्रृंखला में हाट बाजारों के साथ बड़ी बसाहटों में जागरूकता के कैम्प लगाए जाएंगे।
कलेक्टोरेट में सोमवार को इस सिलसिले में कलेक्टर केडी कुंजाम ने अफसरों की बैठक ली और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी को कंट्रोल यूनिट, ईवीएम, नोटा, वीवीपीएटी आदि की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। जागरूकता के लिए 31 अगस्त से 25 सितंबर तक जिले के हाट बाजारों एवं बसाहटों में 23 कैम्प लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़िए : Breaking News : दक्षिण बस्तर में फिर बाढ़ के हालात: शबरी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क टूटा... बीजापुर-गंगालूर मार्ग भी बंद
लोगों को जागरूक करने के लिए मितानिनों, पटवारियों, पंचायत सचिवों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि मैदानी अमले की सेवाएं ली जाएंगी। लोगों को मतदान का महत्व बताया जाएगा। बताया गया है कि कलेक्टोरेट में एक मतदान कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है। यहां दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को ईवीएम से मतदान और वीवीपीएटी यानी वोटर वेरीफाएबल पेपर आॅडिट ट्रेल के बारे में बताया जाएगा।
Read More : किस्सा कुर्सी का : यहां कांग्रेस की टिकट के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी... किसकी खुलेगी किस्मत, बंद कमरे में हुई रायशुमारी!
ये हैं 'शून्य केन्द्र'
जहां पिछले चुनाव में एक भी वोट नहीं पड़े थे। इन बूथों में करकावाड़ा, पेनगुण्डा, चेरपल्ली, पालसेगुुण्डी, नेतीकाकलेर, रेंगावाया, मुकावेली, बन्देपर्र, लंकामाड़, मुरूमवाड़ा, जाटलूर, बोटेर, कोम्हू, पीड़ियाकोट, कलहाजा, बाकेली, मनकेली, पेदाजोजेर, कमकानार, पुसनार-1,पुसनार-2, पुसनार -3, सावनार, पिड़िया, अण्डरी -01, अण्डरी-02, तर्रेम, मारूड़बाका, भूसापुर उर्फ भूसागुड़ा, दारेली-01, दारेली-02 एवं यमपुर शामिल हैं।
यह भी पढ़िए : KB BIG Breaking : बीजापुर में डेंगू ने दी दस्तक...एक बालिका पाॅजीटिव मिली, मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में पुष्टि... अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा
यह भी पढ़िए : KB BIG Breaking : बीजापुर में डेंगू ने दी दस्तक...एक बालिका पाॅजीटिव मिली, मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में पुष्टि... अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा



एक टिप्पणी भेजें