रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए रमन कैबिनेट ने मंगलवार को कई बड़े फैसले किए। स्मार्ट सिटी नया रायपुर अब अटलजी के नाम पर अटल नगर कहलाएगा। वहीं प्रदेश के हर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
Read More : अलग खबर : लो... इंसान तो इंसान, यहां खेतों को भी हो गई एसिडिटी..! पढ़िए ये खास रिपोर्ट...
इसके अलावे बिलासपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय किया जाएगा। वहीं राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नाम भी अटल मेडिकल कॉलेज होगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की कविताएं और जीवनी को भी शामिल किया जाएगा।
Read More : अब कोरबा में फटा सरकारी मोबाइल...SKY योजना के तहत बांटे गए मोबाइल में हो रहा ब्लास्ट, हितग्राहियों में दहशत
मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुताबिक प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दूसरे चरण का नाम भी अटल विकास यात्रा होगा। इस यात्रा में अटलजी के जीवन से जुड़े चित्रों और वीडियो की प्रदर्शनी लगेगी। राजधानी में निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे, मड़वा पॉवर प्लांट, ऑक्सीजोन का नाम भी अटलजी के नाम पर होगा।

Read More : बड़ी खबर: 7 राज्यों के बदले गए राज्यपाल : बिहार के गवर्नर बने लालजी टंडन, 10 साल बाद कश्मीर को मिला नया राज्यपाल
कैबिनेट के फैसले के मुताबिक नया रायपुर स्थित दीनदयाल चौक के पास 5 एकड़ जमीन में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाया जाएगा, जो अटलजी को समर्पित होगा। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से पंचायत और नगरीय निकायों में सुशासन पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अटलजी की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जिसमें ख्यातिनाम कवि को अटल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
Read More : अब नक्सलियों के खिलाफ होगी आर-पार की लड़ाई, 4 राज्यों के 7000 पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों की होगी बस्तर में तैनाती... बड़ा आॅपरेशन शुरू होने के संकेत!

एक टिप्पणी भेजें