बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम ब्लाॅक के संगमपल्ली बालिका आवासीय विद्यालय में पाबंदी के बावजूद मर्दों के दाखिले पर अधीक्षिका श्रीमती बी नागलक्ष्मी गंभीर नहीं थी और बालिकाओं को मेन्यू के हिसाब से डिश नहीं दे रही थीं। ऐसी कुछ लापरवाहियों को लेकर कलेक्टर केडी कुंजाम ने अधीक्षिका को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
- प्रतीकात्मक तस्वीर
कलेक्टर केडी कुंजाम ने दो दिनों पहले संगपल्ली पोटा केबिन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कई गंभीर अनियमितताएं पाईं। अधीक्षिक विद्यालय में निवास नहीं करती थीं और रेसिडेंशियल स्कूल के संचालन पर ठीक से ध्यान नहीं देती थीं। बच्चों को एक पहर चावल और दाल तो दूसरी पहर चावल और सब्जी खिलाई जाती थी जबकि दोनों वक्त दाल, चावल और सब्जी खिलाना अनिवार्य है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में डेंगू ने दी दस्तक...एक बालिका पाॅजीटिव मिली, मेडिकल काॅलेज जगदलपुर में पुष्टि... अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा
हर बुधवार को अण्डे व हर रविवार को चिकन परोसे जाने का नियम है लेकिन यहां दो माह में एक बार ही अण्डा खिलाया गया। चिकन तो खिलाया ही नहीं गया। अधीक्षिका परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती थीं और परिसर में सूअर-मुर्गे घूमते पाए जाते थे। निरीक्षण के दौरान दो बालिकाएं मलेरिया से पीड़ित पाई गईं। उन्हें हाॅस्पिटल में दाखिल कराया गया।

Read More : रमन कैबिनेट का फैसला : नया रायपुर अब कहलाएगा 'अटल नगर', हर जिले में लगेंगी अटलजी की प्रतिमाएं... यूनिवर्सिटी व मेडिकल कॉलेज भी होगा नाम पर
बच्चों के शयन कक्ष में ही किचन बनाया गया है और किचन से निकलने वाला धुंआ बालिकाओं के लिए हानिकारक है। कन्या रेसिडेंषियल स्कूल में पुरूषों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित है लेकिन अधीक्षिका इसे गंभीरता से नहीं लेती थीं। बालिकाओं पर उनका नियंत्रण नहीं था और बालिकाएं बाहर घूमती रहती थीं। इन अव्यवस्थाओं के मद्देनजर वार्डन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़िए : IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना

एक टिप्पणी भेजें