न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पडोसी प्रान्त आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले से आ रही यह खबर दर्दनाक भी है और शर्मनाक भी। यहां एक शराबी पिता ने अपने मासूम 3 बच्चों को पुल से नदी में इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस घटना में तीनों बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है।
Read More : आंगनबाड़ी केन्द्र में मासूम के साथ हैवानियत, गंदगी करने पर सहायिका ने ढाई साल के बच्चे को गर्म चिमटे से जलाया
घटना रविवार की बताई जा रही है। गांववालों ने सोमवार सुबह जब नीवा नदी किनारे बच्चों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों के शव नदी में तैरते हुए देखे गए। मरने वाले बच्चों की पहचान पुनीत, संजय और राहुल के रूप में की गई है। इनकी उम्र 3 महीने से 6 साल के बीच है।
Read More : शर्मनाक : अपनी 3 साल की मासूम बेटी की अस्मत से छेड़छाड़ करता था वहशी पिता... मां की शिकायत पर आरोपी हवालात में
बताया जा रहा है कि आरोपी वेंकटेश्वरलू ट्रक चालक है। उसने सात साल पहले अमरावती से दूसरी शादी की थी क्योंकि पहली पत्नी से उसके बच्चे नहीं थे। वेंकटेश्वरलू को शराब की लत थी और वह अक्सर अपनी पत्नी अमरावती से लड़ाई करता था। इसी से तंग आकर हफ्तेभर पहले अमरावती बच्चों को लेकर अपने मायके दिगुवापल्ली गांव चली गई थी।

Read More : छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार...
रविवार को वेंकटेश्वरलू अमरावती को वापस अपने ससुराल गया लेकिन अमरावती घर लौटने के लिए तैयार नहीं हुई। यह बात उसने पुलिस को भी बताई है। किसी तरह परिजनों ने दोनों को समझाया और घर वापस जाने को अमरावती राजी हुई। पति-पत्नी बच्चों के साथ घर लौट रहे थे तभी दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए वेंकटेश्वरलू ने अपने तीनों बेटों को नदी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
Read More : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बांटे गए टैबलेट में अश्लील तस्वीरें दिखाई देने से मचा हड़कंप... कांग्रेस बोली- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

loading...

एक टिप्पणी भेजें