रायपुर @ खबर बस्तर। जोगी कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के युवा विंग के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने गुरूवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। पाटन में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कांग्रेस में वापसी की।
Read More : साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी लेकर आ रहे हैं एक और 'बाहुबली'... ऐसे बागी की कहानी, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी
कांग्रेस में शामिल होते ही तिवारी ने अजीत जोगी और छजकां को दागदार बताया है। उन्होंने कहा कि वे भावावेश में कांग्रेस छोड़ अजीत जोगी के साथ चले गए थे। लेकिन पार्टी में रहकर मुझे लगने लगा कि जोगी ने पार्टी का गठन भाजपा के फायदे के किया है। जोगी कांग्रेस का मकसद भाजपा से मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है इसलिए मैने कांग्रेस में घर वापसी की।
यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री
विनोद तिवारी के छजकां छोड़ कांग्रेस प्रवेश को जोगी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। तिवारी के साथ उनके समर्थक व अन्य 50 कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। बता दें कि विनोद तिवारी पार्टी के गठन के समय से ही सक्रिय थे। उन्हें छजकां की यूथ विंग का अध्यक्ष बनाया गया था।
Read More : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, दो जिलों के कलेक्टरों की अदला-बदली... सारांश मित्तर को सरगुजा और किरण कौशल को बालोद भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें