रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक अवसान पर राज्य शासन द्वारा 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बुधवार को 15 अगस्त के मौके पर समूचे प्रदेश में केवल राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा तमाम रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन की तबीयत बिगड़ी, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खुद राज्यपाल बलरामदास टंडन के निधन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। लिहाजा प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अब रद्द कर दिया गया है। सीएम ने राज्यपाल के निधन पर गहरा दुख जताया है।
Read More : कांकेर : जब सावन सोमवार पर शिवलिंग से लिपटे दिखे नाग देवता, तो दर्शन को उमड़ी भीड... देखिए Video
बता दें कि आज सुबह करीब 8 बजे कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेकाहारा के आईसीयू में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया था। राज्यपाल की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत अन्य मंत्री व अफसर अस्पताल पहुंचे थे।

Read More : ओपिनियन पोल : छत्तीसगढ़, MP और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार... भाजपा के हाथों से फिसल सकती है तीनों राज्यों की सत्ता!
मेकाहारा में भर्ती किए जाने के बाद डाक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बलरामजी दास टंडन ने 18 जुलाई 2014 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। बताया जा रहा है कि स्पेशल विमान से राज्यपाल का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम ले जाया जायेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का निधन, मेकाहारा में ली अंतिम सांस... कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

एक टिप्पणी भेजें