सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर के बीहड़ों में माओवादियों से लोहा ले रहे सुरक्षा बल के जवान हमारी सुरक्षा के लिए किस तरह अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं इसकी बानगी मंगलवार को एक बार फिर दिखाई दी। दक्षिण बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके चिंतलनार में आज सुबह हुए IED ब्लास्ट में जख्मी कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट को बारिश के चलते रायपुर रेफर नहीं किया जा सका।
Read More : बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा
दरअसल, मौसम की खराबी और लगातार हो रही बारिश के चलते रायपुर से हेलीकॉप्टर टेक आॅफ नहीं कर सका। ऐसे में घायल असिस्टेंट कमांडेंट को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग के जरिये से चिंतलनार से दोरनापाल होते हुए सुकमा लाया गया। बता दें कि मंगलवार की सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। वापसी के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट HS इजून आईईडी ब्लास्ट की जद में आ गए।
Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट की वजह से असिस्टेंट कमांडेंट को स्पिलिंटर इंजुरी हुई है। चिंतलनार में प्राथमिक उपचार के पश्चात भरी बारिश में उन्हें लेकर सुरक्षा बल के जवान तकरीबन साढ़े 3 बजे दोरनापाल पहुंचे। फिर यहां से उन्हें सुकमा होते हुए जगदलपुर ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश थमने के बाद उनकी स्थिति के मद्देनजर रायपुर रेफर किया जाएगा।

loading...

एक टिप्पणी भेजें