न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। रायपुर कलेक्टर के पद से इस्तीफा देकर पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने राजनीति में करियर की शुरूआत कर दी है। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने भाजपा सुप्रीमो अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की। चौधरी की मां कौशल्या ने अपने बेटे के इस फैसले को साहसिक बताया है। उनका कहना है कि ओपी राजनीति में भी आगे ही जाएगा।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING : पूर्व IAS ओपी चौधरी ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में अमित शाह और सीएम रमन सिंह की मौजूदगी में ज्वाइन की पार्टी
करीब दो महीने पहले जब रायपुर कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी से अपनी मां से कलेक्टरी छोड़ राजनीति में जाने के बारे में राय मांगी तो वे हैरान रह गईं। दरअसल, इस फैसले को लेकर पहले घर वाले भी असमंजस में थे। कौशल्या चौधरी के मुताबिक ओपी ने जब कहा कि वे कलेक्टर के पद से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं तो अवाक रह गई थीं।

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब बाढ़ में बह गया ट्रक, तो ड्राइवर और हेल्पर ने इस तरह बचाई अपनी जान... देखिए Live वीडियो...
ओपी की मां को पहली बार लगा कि बेटे का यह फैसला शायद गलत है। लेकिन ओपी ने विस्तार से सब बातें समझाई तो परिवार के सभी लोगों ने इस पर अपनी सहमति दे दी। वे बताती हैं कि बचपन से लेकर अब तक उसने जो भी फैसला लिया है, जीवन में वह काम आया है। ओपी ने लोगों की भलाई के लिए काम किया है। इसी वजह से उसकी तरक्की भी हुई है। राजनीति में जाने का फैसला भी उसे ऊपर ही लेकर जाएगा।
यह भी पढ़िए : Breaking : ओपी चौधरी के इस्तीफे के बाद रायपुर के नए कलेक्टर होंगे IAS बसव राजू...राज्य शासन ने जारी किया आदेश
ओपी चौधरी के छोटे भाई पद्मलोचन का कहना है कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने प्रदेश व आमजनों के लिए काम किया है। भविष्य में भी वे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। बता दें कि ओपी चौधरी 2005 बैच के आईएएस अफसर थे। वे उस वक्त पहली बार चर्चा में आए थे जब नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में उन्होंने एजुकेशन सिटी की स्थापना की थी। इसके बाद वे रायपुर कलेक्टर के रूप में भी काफी लोकप्रिय रहे।
यह भी पढ़िए : IAS अोपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की इस्तीफे की बात...लिखा- 'मैं अब अपनी माटी और लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहता हूं'

एक टिप्पणी भेजें