न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस साल के आखिर में देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 4 से 6 अक्टूबर के बीच लग सकती है। जबकि 26 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है।
Read More : ओपी चौधरी की मां बोलीं- बेटे का फैसला सही, प्रशासनिक सेवा की तरह राजनीति में भी वह ऊंचाईयों को छुएगा!
बता दें कि मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि मध्यप्रदेश में एक और छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए आचार संहिता अक्टूबर के पहले हफ्ते में लग जाएगी।

यह भी पढ़िए : WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!
गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आयोग ने 4 अक्टूबर 2013 को चुनावी कार्यक्रम जारी किया था। इसके बाद मध्यप्रदेश में मतदान 25 नवंबर 2013 को हुआ था। सूत्र बता रहे हैं कि इस बार भी इन्हीं तिथियों के आसपास आचार संहिता लगने की उम्मीद है। चुनाव भी 26 से 30 नवंबर के बीच होने की संभावना है।

Read More : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!
बताया जा रहा है कि नवंबर में त्यौहारों के बाद विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की तैयारी चुनाव आयोग की है। दरअसल, इस साल 7 नवंबर को दीवाली, 13 वनंबर को छठपूजा, 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी और 23 तारीख को गुरूनाक जयंती पड़ रही है। ऐसे में सियासी दल भी चाहते हैं कि इसके बाद ही वोटिंग हो, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा ले सकें।

एक टिप्पणी भेजें