Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

किस्सा कुर्सी का : यहां कांग्रेस की ​टिकट के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी... किसकी खुलेगी किस्मत, बंद कमरे में हुई रायशुमारी!


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के 6 कांग्रेसियों के साथ बंद कमरें में आखिरकार क्या हुआ, इसका खुलासा अगले माह के अंत तक हो जाएगा लेकिन अब तक का किस्सा ये है कि ये कांग्रेसी और कोई नहीं बल्कि बीजापुर विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार हैं। इनकी उम्मीदवारी की दावेदारी फिलहाल जिले के पार्टी को आॅर्डिनेटर सत्तार अली के पास है। 

यहां कांग्रेस की ​टिकट के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी... किसकी खुलेगी किस्मत, बंद कमरे में हुई रायशुमारी!
    बीजापुर सीट से कांग्रेस की टिकट के लिए 6 कांग्रेसियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें भैरमगढ़ ब्लाॅक से विक्रम शाह मण्डावी हैं जबकि बीजापुर ब्लाॅक से नीना रावतिया उद्दे और शंकर कुड़ियम हैं। उसूर ब्लाॅक से किसी ने दावेदारी नहीं की है जबकि भोपालपटनम ब्लाॅक से बंदम बिचमैया, अशोक तलाण्डी व मिच्चा मुत्तैया ने अर्जी दी है। 

Read More :  जानिए... आखिर क्या हुआ कि BEO और BRC को उतारनी पड़ी पेंट-शर्ट... जश्ने आजादी की रात पोटाकेबिन के बच्चों ने आफत में बिताई

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावेदारों से अर्जी 1 से 7 अगस्त तक अपने-अपने ब्लाॅक के अध्यक्ष को देने कहा था। इस दरमियान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने दावेदारी पेश की। वे भैरमगढ़ जनपद अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। नीना रावतिया अभी जिला पंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा वे एआईसीसी मेंबर भी हैं। 

Read More :  बारूद और धमाकों के बीच से निकला हवाबाज : टीचर का बेटा बनेगा पायलट, जल्द ही उड़ाने लगेगा हवाई जहाज

    नीना जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, पंच व जनपद उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। शंकर कुड़ियम अभी जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। वे पहले जनपद उपाध्यक्ष थे। अभी वे उसूर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। बंदम बिचमैया भोपालपटनम के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं और पुराने कांग्रेसी हैं। 

Read More :  उल्टा तिरंगा मामले में गरमाई सियासत: कांग्रेसियों ने थाने पहुंच FIR दर्ज करने की मांग की...बोले- मामला दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट में देंगे दस्तक

     अशोक तलाण्डी भी भोपालपटनम के जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य रह चुके हैं। अभी वे सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष व बाल कल्याण समिति के मेंबर हैं। मिच्चा मुतैया जिला पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे फिलहाल भोपालपटनम से पीसीसी मेंबर हैं। 

Read More :  15 अगस्त पर बीजापुर में गंभीर लापरवाही : वन मंत्री महेश गागड़ा ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा...सलामी भी दी

    कांग्रेस की ओर से नियुक्त जिले के को आॅर्डिनेटर सत्तार अली ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में बैठक ली। इसमें बीजापुर व भैरमगढ़ ब्लाॅक के अध्यक्षों ने दावेदारों की अर्जी उन्हें सौंप दी। इसी तरह शनिवार को उन्होंने भोपालपटनम में उस ब्लाॅक के दावेदारों का एप्लीकेशन लिया।

Read More :  दूधमुंहीं बेटी के साथ बाढ़ में बह गई महिला, दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला शव... घर भी हो गया ध्वस्त

    इन दोनों बैठकों में जिला, ब्लाॅक, बूथ, जोन व सेक्टर के पदाधिकारी-मुखिया मौजूद थे। को-आॅर्डिनेटर ने बंद कमरे में सभी से अलग-अलग दावेदारों के बारे में राय ली। उन्हें 21 अगस्त तक दावेदारों की अर्जियां प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपनी है। समझा जाता है कि उम्मीदवार के नाम की घोषणा सितंबर मासांत तक हो जाएगी।
यहां कांग्रेस की ​टिकट के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी... किसकी खुलेगी किस्मत, बंद कमरे में हुई रायशुमारी!
बाढ़ प्रभावितों से मिले नेता :  सत्तार अली के अलावा कांग्रेसियों ने शनिवार को बैठक के बाद भोपालपटनम में रालापल्ली-सण्ड्रापारा एवं अन्य स्थानों में जाकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की । उन्होंने प्रशासन की ओर से दी जा रही मदद की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सत्तार अली सभी दावेदारों के आवेदन लेकर चले गए हैं और इसके बाद कौन होगा उम्मीदवार, इसकी कयासबाजी कांग्रेसी हलके में शुरू हो गई है। 
खबर बस्तर के लिए बीजापुर से पंकज दाऊद की रपट...




Share this:

एक टिप्पणी भेजें