दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर केके रेललाइन को निशाना बनाया है। बीती रात माओवादियों ने भांसी-बचेली के बीच रेल पटरी उखाड़ दी। इस वारदात में मालगाड़ी डिरेल होकर पटरी से उतर गई।
घटना बुधवार की रात करीब 9 बजे की है। हादसे के वक्त मालगाड़ी की स्पीड कम थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस हादसे से केके रेललाइन पर रात से ही आवागमन ठप हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सली रेललाइन को लगातार निशाना बनाते रहे हैं। दंतेवाड़ा व बचेली के बीच दर्जनों बार माओवादियों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है।
जिससे रेलवे को हर बार करोड़ों रूपयों का नुकसान उठाना पड़ता है। खबर लिखे जाने तक मौके पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी में रेलवे ट्रेक को दुरूस्त करने का काम किया जा रहा है।








एक टिप्पणी भेजें