जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर में रहने वाले लोगों के लिए रेलवे बड़ी सौगात देने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नियमित हो जाएगी। इस ट्रेन का विशेष दर्जा खत्म होने के साथ ही अब यात्री भाड़े में भी कमी हो जाएगी।
Read More : छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार...
बता दें कि 1 अप्रैल 2017 को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विशाखापट्टनम-जगदलपुर रात्रिकालीन स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया था। इसके शुरू होने से बस्तर के लोगों खासकर इलाज के लिए विशाखापट्टनम जाने वालों को काफी सहुलियत मिल रही थी। स्थानीय लोगों की मांग के चलते नवंबर 2017 को इस स्पेशल ट्रेन को किरन्दुल तक विस्तारित किया गया।
Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
इस ट्रेन की शुरूआत के समय से ही इसे नियमित करने की मांग की जा रही थी। करीब 15 महीने के इंतजार के बाद अब रेलवे ने इसे नियमित करने का फैसला किया है। 14 अगस्त को यह ट्रेन आखिरी बार स्पेशल के रूप चलेगी। बताया गया है कि नियमित होने के बाद ट्रेन का नंबर भी बदला जाएगा। वहीं अब यात्रियों को अधिक किराया भी नहीं देना पड़ेगा।

Read More : बस्तर में सुरक्षा बलों की कामयाबी पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने थपथपाई पीठ, CM रमन ने दी बधाई... नक्सलियों के शवों की मांग करने कोंटा थाने पहुंचे ग्रामीण
रेलवे सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त से यह ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन के रुप में किरन्दुल से दोपहर 3:30 बजे विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। शाम 16:36 बजे दंतेवाड़ा और 7:15 बजे जगदलपुर होते हुए ट्रेन दूसरे दिन अल सुबह 3:20 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन विशाखापट्टनम से रात्रि 9:40 बजे छूटेगी और सुबह 5:25 बजे जगदलपुर होते हुए 9:40 बजे किरंदुल पहुंचेगी।
Read More : बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर हो रही झमाझम बारिश... मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन स्थानों पर अतिभारी बारिश का खतरा

loading...

एक टिप्पणी भेजें