दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में बीते कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में बस्तर संभाग समेत प्रदेश के कई स्थानों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।
Read More : जानिए... आखिर क्या हुआ कि BEO और BRC को उतारनी पड़ी पेंट-शर्ट... जश्ने आजादी की रात पोटाकेबिन के बच्चों ने आफत में बिताई
मौसम विज्ञान केन्द्र लालपुर रायपुर के द्वारा आगामी 24 घंटे के भीतर बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसीलदारों, सीईओ जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More : दूध नदी में बहा एक युवक, बाढ़ में फंसे 8 बच्चों को 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बचाया गया...देखिए तस्वीरें
प्रशासन ने भारी बारिश की स्थिति में जनसाधारण से भी विशेष एहतियात बरतने का आग्रह किया है। बता दें कि बीते कई दिनों से बस्तर में रूक-रूक कर तेज बारिश हो रही है। दक्षिण बस्तर के सुकमा व बीजापुर जिले में तो तेज बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। बीजापुर के भोपालपटनम में महिला व दूधमुंही बच्ची बाढ़ में बह गए थे।
Read More : दूधमुंहीं बेटी के साथ बाढ़ में बह गई महिला, दूसरे दिन झाड़ियों में फंसा मिला शव... घर भी हो गया ध्वस्त

एक टिप्पणी भेजें