दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के जिला महामंत्री और एक शिक्षक का विवाद थाने तक पहुंच गया है। भाजपा नेता का आरोप है कि शिक्षक द्वारा उन पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में उन्होंने गीदम थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
Read More : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की दोपहर भाजपा महामंत्री राजा गुप्ता गीदम बस स्टैंड में कुछ लोगों के साथ खड़े थे। तभी शिक्षक दीपेंद्र शर्मा ने अपनी इनोवा गाड़ी से उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे गिरकर घायल हो गए। भाजपा नेता का आरोप है कि दीपेंद्र ने जानबूझकर उन्हें वाहन से कुचलने की कोशिश की।

Read More : विधानसभा चुनाव : नवंबर के आखिर में होगा मतदान, 4 से 6 अक्टूबर के बीच लग सकती है आचार संहिता!
राजा की मानें तो हफ्तेभर पहले उनके छोटे भाई व दीपेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में दीपेंद्र ने जानलेवा हमला किया है। इधर, शिक्षक दीपेंद्र शर्मा इन आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने राजा को गाड़ी से दबाने की कोशिश नहीं की। सारा वाक्या सीसीटीवी में कैद है। पुलिस चाहे तो सीसीटीवी फुटेज देख सकती है।

यह भी पढ़िए : WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!
बहरहाल, गीदम पुलिस ने राजा गुप्ता की शिकायत पर शिक्षक दीपेंद्र के विरूद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 323, 506 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें