बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में वन महोत्सव के दौरान वन मंत्री महेया गागड़ा के हाथों लगाए गए नारियल के पौधे सात-आठ साल में फल देने लगेंगे। वन महोत्सव के दौरान मंत्री ने एकलव्य स्कूल भैरमगढ़, परिवर्तन कैम्प नयापारा एवं जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पौधरोपण किया।
यह भी पढ़िए : Sukma Breaking : नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के बाद अब सुकमा में मचाया उत्पात... कांकेरलंका व पुसवाड़ा के बीच 2 वाहनों को किया आग के हवाले
वन महोत्सव के तहत सोमवार को एकलव्य स्कूल भैरमगढ़ के परिसर में वन मंत्री महेश गागड़ा ने पीपल का पौधा रोपा। उनके अलावा कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी मोहित गर्ग, डीएफओ एन गुरूनाथन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जमुना सकनी, शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने प्लांटेशन किया।
Read More : बीजापुर के नवपदस्थ कलेक्टर KD कुंजाम बोले- मैदानी इलाके के मुकाबले यहां चुनाव कराना है चुनौती, पोल परसेंट बढ़ाने छिड़ेगी मुहिम...पारदर्शी तकनीक का होगा इस्तेमाल
डीएफओ गुरूनाथन एन ने बताया कि सोमवार को करीब पांच सौ पौधे रोपे गए। इनमें फलदार और छायादार पेड़ों के पौधे भी थे। उन्होंने बताया कि एक माह के वन महोत्सव के दौरान शासकीय संस्थानों के परिसरों व स्कूल परिसरों में पौधे लगाए जा रहे हैं।
डीएफओ गुरूनाथन एन ने बताया कि सोमवार को करीब पांच सौ पौधे रोपे गए। इनमें फलदार और छायादार पेड़ों के पौधे भी थे। उन्होंने बताया कि एक माह के वन महोत्सव के दौरान शासकीय संस्थानों के परिसरों व स्कूल परिसरों में पौधे लगाए जा रहे हैं।
Read More : पुलिस ने ली ट्रक की तलाशी तो रह गई दंग... मछली के नीचे रखकर शराब का अवैध परिवहन करते MP का ट्रक पकड़ाया, 30 लाख का शराब जब्त
डीएफओ ने बताया कि पौधरोपण का उद्देश्य आसपास के वातावरण को हरियाली से भरना है और लोगों में पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना है। वनों को आग व अवैध कटाई से बचाने लोगों से लगातार अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में वन क्षेत्र अधिक है और इसे बचाए रखने का प्रण सभी को लेना चाहिए।
Read More : कांकेर में बारिश से हाल बेहाल : दूध नदी में बहा एक युवक, बाढ़ में फंसे 8 बच्चों को 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बचाया गया...देखिए तस्वीरें
loading...



एक टिप्पणी भेजें