न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। चित्रकोट विधायक दीपक बैज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पीते और अधिकारी को पिलाते दिख रहे हैं। मामला बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के चितापुर गांव का है, जहां जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ने गंदे पानी के मसले पर विभागीय अफसर की क्लास ले डाली।
यह भी पढ़िए : WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!
दरअसल, विधायक दीपक बैज को शिकायत मिली थी कि छिंदावाड़ा गांव के ग्रामीण सालों से बोरिंग से निकलने वाला लाल पानी पीने को मजबूर हैं। इससे नाराज विधायक शिविर में मौजूद पीएचई के एसडीओ पर भड़क गए। उन्होंने बोतल में लाए बोरिंग के गंदे पानी को सबके सामने पहले खुद पिया और अधिकारी को भी पीकर देखने कहा।
Read More : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपी युवकों को लिया हिरासत में!
यह दृश्य देख मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अफसर हैरान रह गए। गंदा पानी पीने के बाद अफसर ने भी माना कि हैंडपम्प का पानी वाकई पीने लायक नहीं है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक है। एमएलए दीपक बैज ने अफसर को गंदा पानी पिलाने के बाद कहा कि जब तक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया नही कराया जाएगा तब तक उन्हें भी ऐसा गंदा पानी पीना पड़ेगा।
देखिए वीडियो...



एक टिप्पणी भेजें