बीजापुर @ खबर बस्तर। विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर में पांचवी अनुसूची और पेसा कानून का मसला फिर से उछला है। इस मौके पर समाज के लोगों ने हुंकार भरते कहा कि उनकी संस्कृति में खलल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यहां मिनी स्टेडियम में आदिवासी दिवस पर वक्ताओं ने मूल निवासियों के साथ होने वाले अत्याचार को रोकने समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस मौके पर वक्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल, पेसा कानून, पांचवी अनुसूची का क्रियान्वयन, आरक्षण, वन अधिकार पट्टा, धर्मांतरण, भ्रष्टाचार, अत्याचार, शोषण आदि विषयों पर अपने विचार रखे और कहा कि उनकी संस्कृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Read More : भरी बरसात पहली बार माओवादियों की मांद में घुसी फोर्स, 15 नक्सलियों को किया ढेर... घायल महिला नक्सली समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
जल, जंगल और जमीन पर पहला हक आदिवासियों का हैं। अब आदिवासियों को ही उनके स्थान से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभा से पहले युवाओं ने नगर मे बाइक रैली निकाली।
जल, जंगल और जमीन पर पहला हक आदिवासियों का हैं। अब आदिवासियों को ही उनके स्थान से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभा से पहले युवाओं ने नगर मे बाइक रैली निकाली।
बाइक रैली नए बस स्टैण्ड से कलेक्टोरेट तक गई और स्टेडियम में विसर्जित हुई। इसके पहले सुबह छह बजे ग्राम देवता चिकटराज के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरूवात की गई। यहां आए सभी समाजों के प्रतिनिधि-प्रमुखों के अलावा पत्रकारों का सम्मान किया गया।
Read More : दंतेवाड़ा में फिर नक्सली उत्पात: 3 वाहनों में आगजनी के बाद माओवादियों ने उखाड़ी पटरी... हादसे में डिरेल हुई ट्रेन, कई यात्रियों के घायल होने की खबर
सभा में मुख्य रूप से एसके मांझी, लक्ष्मीनारायण गोटा, शंकर कुड़ियम, अशोक तलाण्डी, बुधराम कोरसा, पी लालू, डी कामेश्वर, अमित कोरसा, राकेश उईका, सुखराम पुजारी, डाॅ बीआर पुजारी, बीएल पुजारी, कमलेश पैंकरा, बीआर नरवरिया, मंगलराम राना, आदिनारायण पुजारी, हरिधर साहनी, लक्ष्मण कड़ती, एस मादगूराम, टी नागेष, अरूण संकनी, राजू गांधी, राकेश गिरी के अलावा गांवों से आए गायता-पेरमा व सभी समाजों के प्रमुख-प्रतिनिधि मौजूद थे।
Read More : बड़ी खबर : नक्सलियों द्वारा जलाई गई बस में जिंदा जलकर खाक हो गया एक शख्स... 18 घंटे बाद बस के भीतर मिला नर कंकाल!

loading...

एक टिप्पणी भेजें