बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां तेज बारिश के चलते नदी की बाढ़ में बहकर 2 ग्रामीण लापता हो गए हैं। वहीं कुछ घर और मवेशियों के भी बह जाने की खबर है। लापता ग्रामीणों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : Live Video : झरने में नहा रहे लोग अचानक पानी तेज होने से बहने लगे...10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 45 लोग बचाए गए
भोपालपटनम तहसील के रालापल्ली और सेंड्रापल्ली गांव का यह मामला बताया जा रहा है। यहां 2 ग्रामीणों के बाढ़ में बह जाने की सूचना मिल रही है। भोपालपटनम के तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं और लापता ग्रामीणों को ढूंढने रेसक्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। घटना की पुष्टि SDM डीसी बंजारे द्वारा की गई है।
Read More : बस्तर में आफत की बारिश: कांकेर में पानी-पानी हुआ 'कलेक्टोरेट'...जगदलपुर में 'जलमग्न' हुई सड़कें और निचली बस्तियां...सुकमा का कटा 'संपर्क'...'बेहाल' हुआ बीजापुर
बता दें कि बीते दो दिनों से जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। इ्रंद्रावती नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। खासकर भोपालपटनम ब्लाक में बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां बीते कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है जिससे लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है।
Read More : 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट... बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के इन स्थानों में होगी अति भारी बारिश

एक टिप्पणी भेजें