दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को रविवार को सफलता मिली है। यहां मलांगिर एरिया कमेटी में सक्रिय एक जनमिलिशिया सदस्य ने एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक सरेंडर करने वाला नक्सली चोलनार ब्लास्ट की घटना में शामिल था।
Read More : अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा... नाव पलटने से मंत्री, सांसद और MLA नदी में गिरे
बता दें कि 20 मई 2018 को नक्सलियों ने चोलनार मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया था। जिसमें पुलिस के 7 जवान शहीद हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई गिरफ्तारियां भी की है। इसी सिलसिले में आज एक नक्सली सदस्य ने सरेंडर किया है।

पुलिस के मुताबिक समर्पित नक्सली पोदिया उर्फ गांधी बड्डे चोलनार जूनापारा थाना किरन्दुल का निवासी है। वह पिछले कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़ा रहा। माओवादी लीडरों के लिए रसद उपलब्ध कराने, ग्रामीणों को मीटिंग में बुलाने, बैनर-पोस्टर लगाने व रोड खोदने जैसे कार्यों में इसकी भागीदारी रही। सरेंडर करने पर माओवादी को SP द्वारा 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
Read More : ...तो मच सकती थी बड़ी तबाही : नक्सलियों की इस साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम... फोर्स की सर्तकता से टला खतरा!
Read More : ...तो मच सकती थी बड़ी तबाही : नक्सलियों की इस साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम... फोर्स की सर्तकता से टला खतरा!

एक टिप्पणी भेजें