सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां चिंतलनार इलाके में मंगलवार की सुबह IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एरिया डोमिनेशन पर निकले जवान वापस लौट रहे थे।
🔼 प्रतीकात्मक तस्वीर
सुकमा एएसपी शलभ सिन्हा ने IED ब्लास्ट की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि आज सुबह कोबरा 201 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। वापसी के दौरान असिस्टेंट कमांडेंट HS इजून आईईडी ब्लास्ट की जद में आ गए। उन्होंने बताया कि नेटवर्क की दिक्कतों की वजह से अभी घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। घायल असिस्टेंट कमांडेंट को मौके से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Read More : छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सरकार बनाने 15 विधायकों का टिकट काटेगी BJP ! खराब परफार्मेंस वाले मंत्रियों के सिर भी लटक रही तलवार...
खबर बस्तर को मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में जख्मी असिस्टेंट कमांडेंट को लाने के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर तैयार है लेकिन सुबह से हो रही बारिश के चलते चॉपर टेक ऑफ नहीं कर सका है। मौसम खुलने के बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से असिस्टेंट कमांडेंट को स्पिलिंटर इंजुरी हुई है। इधर, दक्षिण बस्तर में भी इस वक्त बारिश हो रही है जिससे घायल को अभी रेफर नहीं किया जा सका है।

loading...

एक टिप्पणी भेजें