बीजापुर @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र और तेलंगाना से लगे छग के जंगल इन दिनों तेजी से कट रहे हैं और वन महकमा कुछ फारों और लट्ठों की पकड़-धकड़ कर खानापूर्ति में लगा हुआ है। इसमें कतिपय कारपेंटर और अफसरों की मिलीभगत की भी बू आ रही है।
Read More : यहां गुटखा, सिगरेट जैसे तंबाखू के उत्पादों की बिक्री पर लग गई है पाबंदी... जानिए क्या है वजह
हाल ही में भोपालपटनम रेंज के भद्राकाली सर्किल में एक आरा मशीन, कुछ लट्ठे और फारे पकड़े गए थे। इनकी कीमत स्थानीय मार्केट में कोई 8 लाख रूपए बताई गई है लेकिन इलाके में इससे भी कहीं ज्यादा पेड़ कटे हैं। बताया गया है कि 29 जुलाई को वन महकमे ने दबिश दी लेकिन इसके कई दिनों पहले से यहां ट्रैक्टर चालित आरा मशीन चल रही थी। वन अमले के आने के पहले एक बड़ा खेप पार हो गया था।
Read More : घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने खोल रखा था हथियारों का वर्कशॉप... मौके पर पहुंची फोर्स देख कर रह गई दंग, टेक्निकल कैम्प में बनता था मौत का सामान
वन माफियाओं द्वारा ये लकड़ी रामपेटा, भद्राकाली, नरोन्हापल्ली एवं आसपास के जंगल से काटी गई थी। बरामद ज्यादातर लकड़ी छग के जंगल की बताई गई है लेकिन वन महकमे ने इसे महाराष्ट्र से लाए जाने की कथा गढ़ दी। ये बात अखबारों में प्रचारित भी कर दिया गया। इस गलतबयानी से वन अफसरों ने अपना दामन पाक-साफ होने की कूट रचना कर ली।

मुख्यालय में नहीं रहते एसडीओ : भोपालपटनम में अनुभाग अधिकारी वन का मुख्यालय है और उनके लिए एक सरकारी मकान भी है। सालों से यहां एसडीओ के नहीं रहने से हौले-हौले ये भवन खराब हो रहा है। एसडीओ के मुख्यालय में नहीं रहने से प्रशसनिक कसावट नहीं आ पा रही है। इसी का नतीजा है कि मद्देड़ रेंज में भी पेड़ बेतहाशा कट रहे हैं।
Read More : भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का 'इंद्रावती नेशनल पार्क' में पाया जाना एक सुखद आश्चर्य... वन्यजीव प्रेमियों को खींच रही इसकी मौजूदगी
बता दें कि कुछ माह पहले एक आरा मशीन बरामदगी की कार्रवाई की गई थी और रेंज मुख्यालय में ही एक कारपेंटर के वर्कशॉप से कई पलंग बरामद किए गए। बताया गया है कि एक राजनीतिक दल विशेष का इन दिनों पर्दे के पीछे से समर्थन कर रहा एक कारपेंटर का अच्छा रसूख है और वन महकमा इस पर अपना हाथ डालने से हिचक रहा है।
Read More : चुनाव से पहले रमन सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई IAS का तबादला... बस्तर, बीजापुर और कांकेर के बदले गए कलेक्टर, देखिए ट्रांसफर लिस्ट

loading...

एक टिप्पणी भेजें