रायपुर @ खबर बस्तर। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 20 IAS का तबादला कर दिया है। इसमें बस्तर, बीजापुर और कांकेर के कलेक्टर बदले गए हैं। शनिवार की देर शाम राज्य सरकार ने ट्रांसफर आर्डर जारी किया है।
राज्य सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट :
बीजापुर कलेक्टर डॉ. अय्याज तंबोली को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया। वहीं बस्तर कलेक्टर धनंजय देवांगन को बस्तर कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांकेर कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी सरगुजा के कमिश्नर होंगें। जबकि रानू साहू को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
केडी कुंजाम को बीजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। बस्तर कमिशनर दिलीप वासनीकर को दुर्ग कमिश्नर बनाया गया है।
loading...






एक टिप्पणी भेजें