बीजापुर @ खबर बस्तर। सर्चिंग के दौरान फोर्स ने नक्सलियों की साजिश नाकाम करने में कामयाबी हासिल की है। एसटीएफ और डीआरजी की ज्वाइंट फोर्स ने शुक्रवार को नेशनल पार्क एरिया में सर्चिंग के दौरान अन्नापुर में नक्सलियों के टेक्निकल कैम्प पर धावा बोल दिया। यहां माओवादियों ने हथियारों का वर्कशॉप खोल रखा था। हालांकि, फोर्स की धमक से पहले ही माओवादी मौके पर उपकरण व सामान छोड़ भाग चुके थे।
Read More : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बांटे गए टैबलेट में अश्लील तस्वीरें दिखाई देने से मचा हड़कंप... कांग्रेस बोली- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
एसपी मोहित गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि नेशनल पार्क एरिया में शहीदी सप्ताह मनाए जाने और यहां माओवादी लीडरों के जमावड़े की खबर थी। इस सूचना पर एसटीएफ और डीआरजी के करीब 300 जवान भोपालपटनम, तोयनार और फरसेगढ़ के जंगल की ओर पहाड़ी रास्तों से घुसे। टेकामेटा में माओवादियों का हथियार सुधारने का वर्कशॉप मिला।
Read More : नक्सली पर्चे से खुलासा : 'लाल लड़ाकों' के लिए काल साबित हुआ 2018, साल भर में मारे गए 200 माओवादी... दण्डकारण्य एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान
एसपी ने बताया कि पुलिस को देख नक्सली यहां से पहले ही भाग गए। मौके से जवानों ने नक्सली वर्दी, डेटोनेटर, आईईडी, काॅडेक्स वायर, टिकली पटाखा, ड्रील मशीन, लेथ मशीन, वर्नियर कैलिपर्स, बड़ी आरी, आईईडी रिमोट बनाने का मैकेनिस्म, एसएलआर स्प्रिंग, माओवादी साहित्य आदि बरामद किए। बता दें कि इस इलाके में फोर्स ने अन्नापुरम, पिल्लूर व बंदेपारा में नक्सली स्मारक भी ध्वस्त किया।
loading...




एक टिप्पणी भेजें