जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा का साप्ताहिक हाट भरना शुरू हुआ था और थाने से फोर्स सुरक्षा के लिए वहां पहुंच गई थी। इस बीच सुरक्षा के लिए थाने से हीरापुर से बासागुड़ा बाजार में बाइक से पहुंचे सहायक आरक्षक हुमंत राव दुर्गम व शंकर पुनेम को एक युवक ने रोका और फिर पीछे बैठे हुमंत दुर्गम की पीठ पर चाकू से हमला करते बंदूक छीनने की कोशिश की।
Read More : माओवादियों ने पंचायत भवन में लिखे नारे, पुलिस-नक्सली एनकाउंटर को बताया फर्जी... लिखा- मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सली को नहीं, निर्दोष किसान को मारा !
इस बीच नक्सली ने शंकर पुनेम पर भी कई वार किए। हमले से सकते में आई वहां मौजूद फोर्स ने जवाबी कार्रवाई करते गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाबी हमले को देख वहां मौजूद तीन-चार माओवादी मौके से भागने लगे। जवानों ने उन पर निशाना साधते गोली चलाई। इस कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।

Read More : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बांटे गए टैबलेट में अश्लील तस्वीरें दिखाई देने से मचा हड़कंप... कांग्रेस बोली- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मारे गए नक्सली की पहचान उईके मुण्डा (35) निवासी सारकेगुड़ा थाना बासागुड़ा के रूप में की गई है। हालांकि, ये अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि इसकी शिनाख्ति की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने बताया कि भागते उइके मुण्डा के हाथ में हमले में इस्तेमाल हंसियानुमा चाकू था। इसके अलावा उसके पास रखे देशी कट्टा, 315 का राउण्ड, पेंसिल सेल, एक पर्स व प्लास्टिक थैले के अलावा दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए।
Read More : ब्रेकिंग : आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ अस्पताल में हुई छेड़छाड़... परिजन के साथ थाने पहुंच पीड़िता ने दर्ज की शिकायत, आरोपी युवक हिरासत में
बाजार में पसर गया सन्नाटा : बता दें कि तालपेरू नदी के दोनों ओर बासागुड़ा का बाजार लगता है। इलाके का सबसे बड़ा साप्ताहिक बाजार होने के कारण यहां शुक्रवार को काफी भीड़ रहती है। गोलीबारी के कारण बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारी और ग्रामीणों को जहां जगह मिली, वहीं दुबक गए। बाजार के सामने आवासीय विद्यालय के बच्चे भी दरवाजे बंद कर कमरों में दुबक गए। कुछ ही देर में पूरे बाजार में सन्नाटा छा गया और पुलिस ने पूरेे बाजार को घेर लिया।
Read More : नक्सली पर्चे से खुलासा : 'लाल लड़ाकों' के लिए काल साबित हुआ 2018, साल भर में मारे गए 200 माओवादी... दण्डकारण्य एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान
एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक हमले में कोई तीन-चार नक्सली शामिल थे। इनके अलावा बाजार में हमले के वक्त पंद्रह से बीस नक्सलियों की मौजूदगी की भी खबर है। एसपी ने बताया कि दो नक्सलियों को एनकाउण्टर के दौरान कंघे में गोली लगी और वे भाग गए। कुछ दूर तक फोर्स ने उनका पीछा किया। घायल सहायक आरक्षक शंकर पुनेम को हेलीकाॅप्टर से रायपुर रेफर किया गया है, जबकि हुमंत दुर्गम का इलाज जिला हाॅस्पिटल में चल रहा है।

loading...

एक टिप्पणी भेजें