बीजापुर @ खबर बस्तर। इन दिनों जिले के हाट-बाजारों और बसाहटों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपेट मशीन लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है।
स्विप के नोडल अफसर मो जाकिर खान ने बताया कि मतदान के
प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से जिले के हाट-बाजारों, राशन
दुकानों एवं बसाहटों में कैम्प लगाए जा रहे हैं। यहां उन्हें लोकतंत्र एवं
उनके मतदान के हक की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब चुनावों
में लोगों का भ्रम दूर करने एक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।
Read More : स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?
वोटर वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन के मार्फत मतदाता ये आश्वस्त हो जाएगा कि उसका दिया वोट सही दल या उम्मीदवार को गया है। इससे मतदाता का भ्रम दूर हो जाएगा और उसका विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि गांवों में इसका इस्तेमाल कर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे देखने गांवों खासकर अंदरूनी इलाकों में लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है।
Read More : मंत्री गागड़ा पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ा समस्या लेकर, ग्रामीण बोले- बारिश में डूबान में आता है पूरा गांव, मंत्री ने सड़क किनारे कालोनी में बसाने का दिलाया भरोसा
नोडल अधिकारी ने बताया कि इस मुहिम में सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की मदद ली जा रही है। अभी बेदरे, फरसेगढ़ , मिरतूर, कोडोली, नेलसनार, बासागुड़ा, चेरपाल, करकेली, गुदमा, नैमेड़,माटवाड़ा, मोदकपाल, तोयनार, भैरमगढ़, बीजापुर, मद्देड़, गंगालूर, आवापल्ली, इलमिड़ी, धनोरा, भोपालपटनम एवं उसूर में कैम्प लगाए जा रहे हैं।
Read More : इन्द्रावती नदी हादसा : नाव पलटी नहीं और चार लोग डूब गए..! घटना के 30 घंटे बाद भी नदी में डूबे 4 लोगों का नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक टिप्पणी भेजें