दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की है। सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी ने दंतेवाड़ा व बीजापुर के सरहदी इलाके से भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। वहीं मौके से 10-10 किलो के दो IED भी बरामद किए गए जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।
यह भी पढ़िए : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ग्रामीण महिला जख्मी, हादसे में पैर बुरी तरह झुलसा, फोर्स के जवानों ने किया प्राथमिक उपचार
पुलिस का दावा है कि मौके पर नक्सलियों ने देशी हथियार बनाने का सामान डंप कर रखा था, जिसे फोर्स ने बरामद कर नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने खबर बस्तर को बताया कि डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। दंतेवाड़ा व बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को उक्त कामयाबी मिली।
यह भी पढ़िए : BREAKING : इंसास रायफल के साथ 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, सुकमा पुलिस के सामने डाले हथियार
एसपी के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र से लगे कावड़गांव के जंगलों में नक्सलियों ने पहाड़ों के बीच देशी हथियार बनाने का सामान डंप कर रखा था। मौके से दैनिक सामान के अलावा पत्र पत्रिकाएं और पारम्परिक हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। वहीं 10-10 किलो के दो IED को भी फोर्स द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।
Read More : नक्सल ऑपरेशन पर बोले बस्तर IG- सिर्फ नक्सलियों को मार गिराना ही कामयाबी नहीं, जनसंपर्क और समस्या निवारण के भी हैं मायने
पुलिस अधीक्षक का तो यह भी दावा है कि घटनास्थल के आसपास नक्सली लोकल प्रिंटिंग प्रेस भी संचालित कर रहे थे। इस बात के भी प्रमाण मिले हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि हाल के दिनों में सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों के हौसले पस्त हैं। नक्सल आॅपरेशंस के तहत माओवादी लगातार सरेंडर कर रहे हैं और इनकी गिरफ्तारियां भी हो रही है।
Read More : होम गार्ड की भर्ती में नक्सल पीड़ितों को मिलेगी रियायत, अब पांचवी पास को भी भर्ती में शामिल होने का मिलेगा मौका


एक टिप्पणी भेजें