न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस साल भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं। अभी भी कई इलाकों में बाढ़ लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश का है जहां बारिश ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है।
हिमाचल के फेमस टूरिस्ट प्लेस कुल्लू-मनाली में भारी बारिश के चलते आम लोग हलाकान हैं। बीते 24 घंटे के दरमियान बारिश ने यहां सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शहर से लेकर नेशनल हाइवे तक जहां नजर दौड़ाएं पानी ही पानी नजर आ रहा है।
Read More : गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई... देखिए मौत का LIVE वीडियो
मनाली में सोमवार को टूरिस्टों को ले जा रही एक बस देखते ही देखते नदी में समा गई। गनीमत यह रही कि हादसे से पहले ही बस में सवार सभी मुसाफिरों को निकाला जा चुका था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। हादसे की तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

देखिये वीडियो…

एक टिप्पणी भेजें