दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में फैली अव्यवस्था से नाराज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते यहाँ पदस्थ सिविल सर्जन डॉ एमके नायक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त कार्रवाई सीएस के लापरवाह रवैये के चलते की गई है। उनकी जगह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आरएल गंगेश को सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में साफ तौर पर इस बात का जिक्र है कि डॉ नायक द्वारा जिला अस्पताल के संचालन में अनियमितता बरतने और लापरवाही के चलते उन्हें हटाया जा रहा है।
Read More : बर्खास्त किए गए 110 हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की CMHO ने नहीं ली ज्वाइनिंग, सरकारी फरमान के अभाव में अटका मामला
आपको बता दें कि जिला अस्पताल में DMF मद से करोड़ों के निर्माण कार्य व रेनोवेशन का कार्य कराए जा रहे हैं। प्रशासन को इन निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायतें लंबे अरसे से मिल रही थी। सूत्र बता रहे हैं कि इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।

Read More : आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित यहां होगा जरूरी
गौरतलब है कि जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में करोड़ों के चिकित्सकीय उपकरण और संसाधन मुहैया कराने के बावजूद यहाँ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। हॉस्पिटल अभी भी रेफर सेंटर के कलंक को नहीं धो पाया है। बहरहाल, डॉ गंगेश को सीएस का प्रभार दिए जाने से अस्पताल में पदस्थ एक खेमे की बांछें खिल गई है।
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'

एक टिप्पणी भेजें