जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा में जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तरवासियों को बड़ी सौगात दी। लालबाग के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल परियोजना के तहत जगदलपुर से रावघाट तक बनने वाले 140 किमी रेल मार्ग का डिजिटल शिलान्यास किया।
Read More : खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 2538 करोड़ रूपए की रावघाट-जगदलपुर परियोजना के तहत रेल मार्ग निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया। बता दें कि इस परियोजना के प्रथम चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट तक लगभग 95 किमी रेल मार्ग का निर्माण प्रगति पर है और इस मार्ग पर दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर तक रेल सेवा भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़िए : Breaking : लापरवाह सिविल सर्जन को प्रशासन ने हटाया, जिला हॉस्पिटल में बदइंतजामी के चलते हुई कार्रवाई
सीएम ने आमसभा को सम्बोधित करते कहा कि आज आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज, नगरनार स्टील प्लांट के बस्तर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। आने वाले दिनों में यहां और भी उद्योग लगेंगे। रेल लाइन से जुड़ जाने से इस क्षेत्र में 10 गुना अधिक विकास होगा।
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'
सीएम डॉ सिंह ने कहा कि रेल नेटवर्क के विस्तार से ही किसी भी इलाके की तकदीर और तस्वीर संवरती है। दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के बन जाने से बस्तर में विकास के नए द्वार खुलेंगे। जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना से चार जिले बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर और कांकेर जुड़ेंगे।
Read More : पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन, विधायक देवती कर्मा सहित 142 कार्यकर्ता गिरफ्तार
दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के पूर्ण होने पर जगदलपुर से राजधानी रायपुर की दूरी रेल मार्ग से 622 से घटकर 360 किमी रह जाएगी। बता दें कि वर्तमान में जगदलपुर से कोरापुट-टिटलागढ़ होते हुए घूमकर रायपुर जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 541.88 करोड़ रूपए की लागत से NH-30 के बेड़मा-दाहीकोंगा-जगदलपुर तक 119 किमी तक किए गए चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।
Read More : आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित यहां होगा जरूरी

एक टिप्पणी भेजें