बीजापुर @ खबर बस्तर। महिला एवं बाल विकास विभाग के
जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेन्द्र ठाकुर का एक आॅडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वे मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई पड़ रहे हैं।
इस आॅडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक खेमे में हंगामा मचा हुआ है।
Read More : मंत्री गागड़ा पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ा समस्या लेकर, ग्रामीण बोले- बारिश में डूबान में आता है पूरा गांव, मंत्री ने सड़क किनारे कालोनी में बसाने का दिलाया भरोसा
इस टेप में जिला कार्यक्रम अधिकारी के बोले शब्द ना केवल मुख्यमंत्री बल्कि पत्रकारों के लिए भी घोर आपत्तिजनक हैं। दरअसल, इस अफसर ने अपने क्लर्क के सामने मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी तो की ही है पत्रकारों को भी चवन्नी छाप बताते ये तक कह दिया कि उनकी औकात ही क्या है। इसके बाद अब पत्रकारों ने भी अफसर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Read More : बेमियादी
हड़ताल पर गए लिपिकों ने वन मंत्री से की मुलाकात, बोले- वेतन विसंगति 37
साल पुरानी समस्या, राजस्थान की तर्ज पर यहां भी लागू हो वेतन ग्रेड पे
बता दें कि अधिकारी विजेन्द्र सिंह ठाकुर का ये ऑडियो टेप सोमवार की शाम वायरल हुआ इसके बाद रात तक सोशल मीडिया में इस पर बहस छिड़ती रही। इस मामले को लेकर जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर केडी कुंजाम से मुलाकात की। पत्रकारों ने अफसर के निलंबन की मांग करते कहा कि तीन दिवस में कार्रवाई नहीं होगी, तो पत्रकार उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Read More : अंदरूनी इलाकों के लोगों के लिए अजूबा बनी वीवीपैट मशीन, हाट-बाजारों में देखने उमड़ रही भीड़, मतदाताओं का भ्रम भी हो रहा दूर
कलेक्टर ने भी इसे आपत्तिजनक माना और कहा कि वे इस बारे में अफसर से बात करेंगे। पत्रकारों ने जल्द ही कमेटी बनाने और जांच करवाने की मांग की। कलेक्टर ने बताया कि मंगलवार की सुबह जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस बारे में कुछ लिखकर दिया है लेकिन उसे अभी तक उन्होंने नहीं पढ़ा है। पत्रकारों ने इस मामले को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया।

🔼 अधिकारी के व्हाट्सऐप संदेश का स्क्रीन शॉट...
अफसर ने भी दी सफाई : अधिकारी विजेन्द्र सिंह ठाकुर ने सोमवार की रात ही सोशल मीडिया में इस बारे में सफाई देने की कोशिश की और कहा कि वे किसी सक्षम अधिकारी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। उनका कहना था कि ऑडियो का आधा पक्ष ही वाइरल किया गया है।
वायरल आॅडियो...
Note : खबर बस्तर डॉट कॉम इस आॅडियो की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है...
Read More : इन्द्रावती नदी में डूबी महिला की 15 किमी दूर पत्थर में फंसी मिली लाश, 3 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Read More : इन्द्रावती नदी में डूबी महिला की 15 किमी दूर पत्थर में फंसी मिली लाश, 3 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एक टिप्पणी भेजें