बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर-जगदलपुर मार्ग पर जैवारम के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक साइबो राम लेकाम मोदकपाल थाने में पदस्थ आरक्षक था। नक्सलियों ने बीती रात गला रेत कर इसकी हत्या कर दी और शव नेशनल हाईवे पर फेंक दिया।
Read More : नाबालिग छात्रा की लूट ली अस्मत... और थाने के पास ही बेखौफ मंडरा रहे थे आरोपी, पुलिस ने दो चचेरे भाईयों को धर-दबोचा
बताया गया है कि ग्राम तुमला थाना कुटरू निवासी जवान साइबो लेकाम (30) पिछले दो महीने से ड्यूटी पर नही गया था। वह मंगलवार को आमद देने अपने घर से निकला था। इसी बीच नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को सुबह जैवारम और बरदेला के बीच सड़क पर लोगों ने उसकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई।

Read More : भाजपा जिला महामंत्री ने शिक्षक पर लगाया गाड़ी से कुचलकर मारने का आरोप, एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची जांगला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मौके से नक्सली पिट्ठू बरामद की गई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। अभी मृत जवान का शव बीजापुर लाया गया है और पीएम की तैयारियां की जा रही है।

Related news : बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 63 पर अज्ञात का शव मिलने से सनसनी, नक्सली वारदात की आशंका!

एक टिप्पणी भेजें