सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के
सुकमा पुलिस को गुरूवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब नक्सली संगठन में
लंबे अरसे से सक्रिय एक नक्सली ने सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले
नक्सली पर सरकार द्वारा 8 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
सरेंडर करने वाले नक्सली का नाम वेट्टी रामा बताया जा
रहा है। इसने बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी रतन लाल डांगी और सुकमा
एसपी अभिषेक मीणा के समक्ष एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पण किया।
नक्सलवाद से तंग आकर नक्सली रामा ने इंसास रायफल के साथ सरेंडर किया और
समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प लिया।
Read More : नक्सल प्रभावित इस इलाके में डेड लाइन से 6 महीने पहले ही खड़ा हो गया ये पुल..! वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को मिली राहत
पुलिस के मुताबिक ऑटोमेटिक हथियार रखने वाला रामा कोंटा एरिया कमेटी में बीते कई सालों से सक्रिय था। सूत्रों की मानें तो रामा ताड़मेटला, बुर्कापाल, किस्टाराम और झीरम जैसी बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा। उसके सरेंडर करने से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया जा रहा है।
Read More : जोगी कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी ने डॉक्टरों से की बदसुलूकी, विरोध में OPD बंद कर थाने पहुंचे डॉक्टर्स, FIR दर्ज करने की मांग



एक टिप्पणी भेजें