सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के
सुकमा जिले में नक्सलियों की एक और नापाक करतूत सामने आई है। यहां
नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल में लगाए गए
IED की चपेट में एक ग्रामीण महिला आ गई। इस हादसे में उसका पैर बुरी तरह
झुलस गया है।
यह भी पढ़िए : BREAKING : इंसास रायफल के साथ 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, सुकमा पुलिस के सामने डाले हथियार
घटना शुक्रवार दोपहर की है। सुकमा जिले के बुरकापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने फोर्स के जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट कर रखा था। इसके जद में ग्रामीण महिला मुचाकी बंडी आ गई। आईईडी ब्लास्ट होने के कारण महिला के पैर में गंभीर चोट लगी है।
Read More : होम गार्ड की भर्ती में नक्सल पीड़ितों को मिलेगी रियायत, अब पांचवी पास को भी भर्ती में शामिल होने का मिलेगा मौका
एसपी अभिषेक मीणा के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद फोर्स को मौके पर रवाना किया गया। जवानों ने जख्मी महिला का प्राथमिक इलाज किया और इसे शासकीय अस्पताल में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई। आईईडी ब्लास्ट में घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग आॅपरेशन तेज कर दिया गया है।
Read More : नक्सल ऑपरेशन पर बोले बस्तर IG- सिर्फ नक्सलियों को मार गिराना ही कामयाबी नहीं, जनसंपर्क और समस्या निवारण के भी हैं मायने


एक टिप्पणी भेजें