बीजापुर @ खबर बस्तर। तेलंगाना की सीमा से सटे पामेड़ थाना क्षेत्र के रासपल्ली और इटापल्ली के बीच शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे फोर्स को नुकसान पहुंचाने घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हालांकि फायरिंग की लेकिन फोर्स की बड़ी नफरी का मुकाबला करने में होने लगी मुश्किल को देख वे सामान छोड़कर भाग गए।
सूत्रों के मुताबिक पामेड़ एरिया में माओवादी लीडर मल्लेश और मनीला सक्रिय हैं और उनके लड़ाकों ने सर्चिंग से लौट रही एरिया डॉमिनेशन पार्टी को रासपल्ली एवं इटापल्ली के बीच शुक्रवार की सुबह अपने जाल मेंं फांसने की कोशिश की।
इस बारे में एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 204, डीएफ, सीएएफ और डीआरजही के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे और शुक्रवार की सुबह लौट रहे थे। तभी इटापल्ली और रासपल्ली के बीच माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की संख्या बीस से पच्चीस के करीब थी। जवानों की जवाबी फायरिंग के बाद नक्सली पीछे हटे। फोर्स की नफरी अधिक थी।
Read More : बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!
मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में पुलिस ने दो भरमार, एक पाइप बम, हथियार बनाने के सामान, नक्सली साहित्य, पिट्ठू एवं अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस पार्टी को कोबरा बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट भरत एवं पामेड़ थाने के सब इंस्पेक्टर राठिया लीड कर रहे थे। एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि फोर्स सुरक्षित पहुंच गई और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में पुलिस ने दो भरमार, एक पाइप बम, हथियार बनाने के सामान, नक्सली साहित्य, पिट्ठू एवं अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस पार्टी को कोबरा बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट भरत एवं पामेड़ थाने के सब इंस्पेक्टर राठिया लीड कर रहे थे। एएसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि फोर्स सुरक्षित पहुंच गई और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
बम फोड़ भागने लगा, पकड़ा गया : गंगालूर थाना क्षेत्र में ही बुरजी और पुसनार के बीच शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। डीआरजी प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक एनकाउण्टर के बाद पकड़ा गया बुरजी निवासी युवक राजू तेलम (21) ने बताया कि वह सर्चिंग कर लौटती पार्टी को नुकसान पहुंचाने अपने पांच साथियों के साथ मौजूद था। जब पुलिस पहुंची तो उसने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। उसके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक मीटर कॉर्डेंक्स वायर, दो तीर, एक कमान, एक छोटी बैटरी, पिट्ठू, 11 मीटर वायर एवं अन्य सामान बरामद किए गए। वह मिलिशिया के साथ काम कर रहा था। इस विस्फोट में डीजआरजी का एक जवान घायल हुआ।


एक टिप्पणी भेजें