बीजापुर @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया और राज्य ने तेजी से विकास के सोपान तय किए और इस दौरान कांग्रेस केवल हल्ला ही करती रह गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी इलाकों में बीस हजार छोटे मुकदमे वापस लेने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है।
Read More : इस अफसर ने CM को लेकर ऐसा क्या कह डाला कि मच गया बवाल... आॅडियो वायरल होने के बाद अब दे रहे सफाई, पढ़िए ये खबर
यहां भैरमगढ़ में अटल विकास यात्रा के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई ने छोटे राज्य में विकास में तेजी की परिकल्पना के साथ ही छग राज्य की रचना की लेकिन छग की बागडोर शुरू के तीन साल कांग्रेस के हाथ आई और कांग्रेस सरकार ने राज्य की तरक्की की बजाए अपना वक्त भय और आतंक का माहौल बनाने में लगा दिया। इससे प्रदेश की ढाई करोड़ जनता भयभीत थी।
Read More : घने जंगलों और पहाड़ों के बीच नक्सलियों ने खोल रखी थी देशी हथियारों की फैक्ट्री... मौके से हथियार बनाने का सामान बरामद, फोर्स ने डिफ्यूज किए 10-10 किलो के दो IED
सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में किसान का पांच क्विंटल से अधिक धान भी खरीदी नहीं हुई और अब कांग्रेस ही धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की बात कह रही है। अब सरकार धान का समर्थन मूल्य 2070 व 2050 रूपए देगी। इसमें केन्द्र का दो सौ ओैर राज्य का तीन सौ रूपए अंश होगा। किसानों को छग में 2400 करोड़ रूपए बोनस देगी। ऐसा किसी भी पड़ोसी राज्य में नहीं हो रहा है।
Read More : डॉक्टरों से बदसुलूकी मामले में जोगी कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी और उनकी बहन गिरफ्तार... न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसी भी रोग से पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसमें देश के नामी संस्थानों के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इसमें मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। इस मौके पर सीएम ने 116 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 36 करोड़ रूपए के कामों को लोकार्पण किया।
Read More : बड़बोले महिला एवं बाल विकास अधिकारी पर गिर सकती है गाज..! वन मंत्री से मिले पत्रकार, कार्रवाई का प्रपोजल भेजेंगे कलेक्टर
कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 48 करोड़ रूपए का बोनस वितरण किया गया। श्रमिकों को टिफिन एवं औजार किट दिए गए। भैरमगढ़ इलाके के ग्रामीण गोटा बारदा को भालूओं से लड़कर बच निकलने के लिए बहादूरी के सम्मान स्वरूप पांच हजार रूपए दिए गए। सभा में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, सांसद दिनेश कश्यप, कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी मोहित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट एवं अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद थे।
भूखमरी और पलायन कांग्रेस की देन :
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने छग में तब गरीबों की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे पलायन और भूखमरी की समस्या पैदा हुई। अब गरीबों को एक रूपए किलो चावल दिया जा रहा है। भाजपा की व्यवस्था में मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना लागू की गई है ताकि कोई भूखमरी का शिकार ना हो सके। आज इस मामले में गरीब पूरी तरह सुरक्षित है। स्मार्ट कार्ड से लोगों को फायदा हुआ है।
यह भी पढ़िए : WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!
सीएम ने कहा कि वे जब भैरमगढ़ कुछ साल पहले आते थे तो ये छोटा-सा गांव लगता था लेकिन अब भैरमगढ़ ही नहीं समूचे बीजापुर जिले में तरक्की मैदानी हकीकत है। इसमें वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा का बड़ा योगदान है। जिले में सड़कों का जाल बिछा है। मिंगाचल और चिंतावागु में पुल बन गए हैं और इससे दक्षिण भारत की ओर पहुंच आसान हो गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क संसाधन एवं मूलभूत ढांचों के मामले में भी जिले ने तेजी से विकास किया है।
एक परिवार को कई योजनाओं का लाभ- गागड़ा
वन मंत्री महेश गागड़ा ने इस मौके पर भैरमगढ़ को पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा देने और उस हिसाब से इसे विकसित करने के लिए सीएम का आभार मानते कहा कि सीएम की सोच की वजह से ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 2500 रूपए दिए जाने का निर्णय लिया है। छग में संग्राहकों को 273 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा और इनमें से केवल बीजापुर जिले के संग्राहकों को 48 करोड़ रूपए लाभांश मिलेगा। गांव में एक ही परिवार को सरकार की छह से सात योजनाओं का लाभ रमन सरकार दे रही है।
बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि पिछले चौदह सालों में राज्य का चहुंंमुखी विकास हुआ। गांव, गरीब, किसान और जवान सभी की बेहतरी के लिए रमन सरकार ने काम किया। कांग्रेस की सरकार किसानों को ब्याज में पैसा देती थी लेकिन भाजपा सरकार बगैर ब्याज के लोन दे रही है। कांग्रेस के साठ साल के राज में गरीब और गरीब होता गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के हितों का ख्याल रखा।
Read More : चुनाव से पहले कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, रायपुर सहित 5 जिलों के जिलाध्यक्ष भी बदले गए... देखिए पूरी सूची



एक टिप्पणी भेजें