बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में बन रहे बांस के फर्नीचर को अब नई डिजाईन मिलेगी और इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। बांस शिल्पियों को प्रशिक्षण देने के लिए बैम्बू रिसर्च सेंटर बेंगलुरू से वैज्ञानिक आ रहे हें।
Read More : बस्तर को मिली बड़ी सौगात : दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेलमार्ग का सीएम ने किया शिलान्यास, बोले- रेल मार्ग से खुलेंगे विकास के द्वार
बता दें कि यहां वन विभाग की ओर से बांस शिल्पियों को पहले से ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कारीगरों को यहां बांस काष्ठागार में एक हॉल में काम करने के लिए जगह दी गई है। बांस के फर्नीचर बनाने में नई तकनीक देने का प्रशिक्षण बैंगलुरू के बैम्बू रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप देंगे।
यह भी पढ़िए : Breaking : लापरवाह सिविल सर्जन को प्रशासन ने हटाया, जिला हॉस्पिटल में बदइंतजामी के चलते हुई कार्रवाई
आगामी 3 अक्टूबर को कारीगरों के लिए एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें हितग्राहियों को अगरबत्ती स्टिक का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लाईवलीहुड कॉलेज में भी इसका प्रशिक्षण युवाओं को दिया गया है। अभी वन विभाग के वर्कशॉप में सोफा सेट, पलंग, कुर्सी, स्टैण्ड, टेबल, पर्स आदि बनाए जा रहे हैं।
Read More : नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर
ज्ञात हो कि बस्तर संभाग के नारायणपुर में भी बड़े पैमाने पर फर्नीचर एवं दीगर वस्तुएं बनाई जाती है। यहां बनी बांसुरी की मांग विदेशो में भी है। नारायणपुर में मणिपुर के मास्टर ट्रेनर सालों से आदिवासी हितग्राहियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Read More : खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा


एक टिप्पणी भेजें