नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस को नक्सल आॅपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने गारपा एवं कांदूलनार के जंगल में धावा बोलकर नक्सलियों के ट्रेनिंग कैम्प को ध्वस्त कर दिया। मौके से पुलिस पार्टी ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माड़ डिवीजन के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 20 सितंबर 2018 को डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम मसपुर, होरादी, कांदूलनार की ओर रवाना की गई थी। सुरक्षा बल के जवान 21 तारीख की सुबह 8 बजे कांदूलनार तथा गारपा के बीच नक्सलियों के प्रशिक्षण कैम्प संचालित होने की सूचना पर आगे बढ़ रहे थे तभी नक्सलियों के कम्पनी नम्बर 05 के लड़ाकों ने जवानों पर हमला बोल दिया।
Read More : सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
नक्सलियों की संख्या करीबन 25-30 थी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब आधे घण्टे तक गोलीबारी चलती रही। पुलिस के जवाबी फायरिंग में खुद को घिरता देखकर माओवादियों का मनोबल पस्त हो गया और जंगल-पहाड़ एवं झाड़ियों की आड़ लेकर वे भाग गए।
Read More : जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई

मुठभेड़ के बाद फोर्स द्वारा नक्सली कैम्प की सर्चिंग करने पर एयर गन, बायनाकूलर वेपन सेट, कुकर, स्टोव, देशी BGL बम, बारूद, बैटरी, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रीक वायर, एप्सन कलर प्रिंटर, MP3 प्लेयर, साल्डींग वायर, लेजर लाईट, साल्ड्रींग तार, फटाका, जनरेटर सेट, वेल्डींग मशीन, वेल्डींग राड, वेल्डींग मास्क एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। इनमें से कई भारी सामानों का परिवहन संभव नहीं होने से मौके पर ही नष्ट किया गया।
Read More : पुलिस-नक्सली मुठभेड़: फोर्स की बड़ी नफरी देख पीछे हटे माओवादी लीडर मल्लेश के लड़ाके... भरमार, पाइप बम समेत नक्सलियों के सामान बरामद
Read More : पुलिस-नक्सली मुठभेड़: फोर्स की बड़ी नफरी देख पीछे हटे माओवादी लीडर मल्लेश के लड़ाके... भरमार, पाइप बम समेत नक्सलियों के सामान बरामद
देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें

एक टिप्पणी भेजें