बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलसनार गांव
के समीप सतवा घाट में शनिवार को पूर्वाह्न करीब सवा ग्यारह बजे पोनड़वाया से
आ रहे लोग नदी में एक पत्थर से टकराकर हिल जाने से घबरा उठे और इंद्रावती
में कूद पड़े। कुछ लोग तो बचकर निकल गए और बचा लिए गए लेकिन इनमें से चार
लोग डूब गए।
सूत्रों के मुताबिक तुमनार में शनिवार को साप्ताहिक हाट था और नदी पार गांव पोनड़वाया से लोग बाजार जाने के लिए निकले थे। वे सतवा घाट में बाकुली पंचायत की ओर से संचालित नाव पर सवार हो गए। जब नौका बीच मझघार में आई तो वहां नदी के बीच एक पत्थर से नाव टकराकर हिल गई।
Read More : स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?
इससे सवार लोग घबरा गए और नाव पलटने की आशंका को ले नदी में कूद पड़े। इसमें तेरह ग्रामीण सवार थे। इनमें से कुछ लोगों को नाविकों ने निकाल लिया और कुछ तैरकर बच गए लेकिन एक मासूम सहित चार लोग डूब गए। इनमें मानू अटामी (1), सोढ़ी कमली (16), बेको राजमती (22) एवं बेको कुमली (21) शामिल हैं।
Read More : मंत्री गागड़ा पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ा समस्या लेकर, ग्रामीण बोले- बारिश में डूबान में आता है पूरा गांव, मंत्री ने सड़क किनारे कालोनी में बसाने का दिलाया भरोसा
ये सभी नदी पार बसे पोनड़वाया गांव से आ रहे थे। बताया गया है कि नाव सलामत है और रविवार को भी इसका इस्तेमाल किया गया। जगदलपुर और बीजापुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। वहां से आए गोताखोर डूबे लोगों की तलाष कर रहे हैं।
Read More : अंदरूनी इलाकों के लोगों के लिए अजूबा बनी वीवीपैट मशीन, हाट-बाजारों में देखने उमड़ रही भीड़, मतदाताओं का भ्रम भी हो रहा दूर
इधर, मौके पर पहुंचे जेसीसी जिलाध्यक्ष सकनी चंद्रैया ने पोनड़वाया गांव के लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण होने तक यहां मोटरबोट की व्यवस्था होनी चाहिए। ये प्रशासन की लापरवाही से हुआ है क्योंकि दो साल पहले भी यहां हादसा हो चुका है। उन्होंने सतवा घाट में हादसों को रोकने का इंतजाम करने की मांग सरकार से की है।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING : इन्द्रावती नदी में नाव पलटी, एक साल के मासूम सहित 4 महिलाएं उफनती नदी में बह गईं... रेस्क्यू आॅपरेशन जारी


एक टिप्पणी भेजें